फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में काम कर रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला, गंभीर

Tue, 19 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम मोबना में सोमवार सुबह खेत में काम कर रहे सैफू (45) पर अचानक एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने सैफू का पैर जकड़ लिया और पानी में खींचने की कोशिश की। शोर सुनकर खेत में मौजूद पत्नी और ग्रामीण दौड़े। पत्नी ने बहादुरी दिखाते हुए सैफू की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल सैफू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ग्राम मोबना निवासी सुर्जनी ने बताया कि उनके खेत के बगल से एक नाला गुजरता है, जिसके कारण खेत में पानी भर गया है। इसी पानी के सहारे मगरमच्छ खेत तक पहुंच गया। सोमवार सुबह जब पति सैफू खेत में काम कर रहे थे, तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर पैर दबोच लिया और नाले की ओर गहरे पानी में खींचने लगा।

सैफू की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, लेकिन मगरमच्छ के जबड़े से सैफू को छुड़ाना आसान नहीं था। ऐसे में पत्नी सुर्जनी ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी साड़ी फेंककर सैफू को पकड़ने के लिए कहा। ग्रामीणों ने साड़ी के सहारे सैफू को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सैफू को तत्काल मिहीपुरवा सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें