फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव फेंका

Tue, 16 Aug 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक का सिर काटकर हत्या करने के बाद उसका धड़ मोतीपुर क्षेत्र में खपरा वन चौकी के निकट जंगल में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह बिना कपड़ों के क्षत-विक्षत शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सिर के बिना मिले धड़ से युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब आसपास के गांव के लोग जंगल से सटे खेत की निगरानी के लिए जा रहे थे। नानपारा-लखीमपुर मार्ग स्थित खपरा वन चौकी से 100 मीटर दूर झाड़ी में ग्रामीणों ने एक युवक का क्षत विक्षत शव देखा। मृतक का सिर गायब था। सिर विहीन धड़ देख ग्रामीण सकते में आ गए।

सूचना वन चौकी पर दी गई। इसके बाद पुलिस को पता चल सका। थानाध्यक्ष अशरफ परवेज ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। दो घंटे की छानबीन के बाद भी मृतक के बारे में पता नहीं चल सका। जंगल में कांबिंग करने पर भी कटे सिर का पता नहीं चला। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरी चोट के निशान थे।
विज्ञापन



उसके कपड़े भी गायब थे। इससे माना जा रहा है कि सिर को काटने के बाद उसे अन्यत्र फेंक दिया गया। कपड़ा और सिर के अभाव में आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने धड़ की फोटोग्राफी कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अशरफ परवेज का कहना है कि जांच की जा रही है। लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके हैं। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें