फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जान दी

Sat, 06 Aug 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मरीमाता मंदिर के निकट शनिवार को एक युवक का शव सरयू तट के किनारे स्थित पेड़ से लटकता मिला। पुलिस को युवक की जेब से एक पत्र भी मिला है। इसमें उसने मजदूरी न मिलने के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। पत्र में मजदूरी किससे लेनी थी इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


ग्राम बौंडी निवासी रामकुमार तिवारी (30) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। सप्ताह भर पूर्व वह मजदूरी करने बहराइच आया था। शनिवार सुबह कोतवाली देहात अंतर्गत सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर के निकट लोगों ने पेड़ की डाल से रामकुमार का शव लटकता देखा।

लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया तो युवक की जेब से एक पत्र मिला। इसमें उसका नाम और पता तथा मजदूरी न मिलने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


मजदूरी किससे लेनी है इसका उल्लेख नहीं था। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें