फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 28 Jun 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव के निकट एक साइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है। जबकि हरदी थाना क्षेत्र में युवक के सामने आने से बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


रामगांव थाना अंतर्गत चाकूजोत चिरमारनपुरवा गांव निवासी मिश्रीलाल (30) पुत्र रामू रविवार सुबह साढ़े चार बजे साइकिल से जिला मुख्यालय जा रहा था। नानपारा-बहराइच मार्ग पर सोहरवा गांव के निकट पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल को टक्कर मार दी।

आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम रामापुर किंदौली निवासी त्रिवेणी (28) शनिवार हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाइक से गए थे।
विज्ञापन


देर शाम लौटते समय रमपुरवा चौकी के निकट पास के गांव निवासी नागेंद्र (25) बाइक के सामने आ गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर त्रिवेणी को लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें