फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो वांटेड बदमाश गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुजौली क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम ने लखीमपुर खीरी के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य बदमाश घेराबंदी के बावजूद भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास दो तमंचे, कारतूस, चरस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की फायरिंग में तीन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


 सुजौली थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार रात लखीमपुर-बहराइच सीमा पर चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के निकट लखीमपुर की ओर से दो बाइक पर सवार होकर आ रहे कुछ संदिग्धों को रोकने की कोशिश की।

इस पर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस का कहना है कि पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। घेराबंदी कर पुलिस ने भी फायरिंग की। कुछ देर बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले में निघासन कंडहवा निवासी छोटकन्ना पुत्र जुम्मन और शिव पुत्र कुंवर सिंह निवासी नरेंद्र नगर बेली निघासन के रूप में हुई है। दोनों के पास दो तमंचे, आठ कारतूस, ढाई किलो चरस व दो बाइक बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने लखीमपुर व बहराइच सीमा पर चोरी, लूट आदि की कई घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी के मुताबिक दोनों बदमाशों पर लखीमपुर खीरी जिले से पांच हजार का इनाम भी घोषित है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें