भग्गापुरवा गांव निवासी एक युवक के मोबाइल पर दो युवकों ने धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। पुलिस ने तहरीर मिलने पर साइबर एक्ट के तहत केस दर्ज कर युवकों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम भग्गापुरवा निवासी इसराइल पुत्र मो. जाकिर के मोबाइल पर व्हाटस एप पर नानपारा के ही मेहरबाननगर निवासी अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र अमृतलाल व जुबलीगंज निवासी हिमांशु पुत्र रामलखन ने धर्म से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट व कमेंट किए थे।
इससे आहत होकर इसरायल ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने धार्मिक भावनाएं आहत करने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह सचान ने बताया कि साइबर एक्ट के तहत दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दोनों युवकों को पुलिस ने देर रात घर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के बाद रासुका की कार्यवाही होगी।