फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, मां-बेटा घायल

Mon, 21 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़/रामगांव। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे घायल हुए हैं। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा तरहर गांव निवासी मनोज कुमार (30) पुत्र रामपाल सोमवार दोपहर  12:30 बजे के आसपास गांव के निकट असम रोड के किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान नानपारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने यूपी (40 टी 2621) ने मनोज को रौंद दिया। मौके पर ही मनोज की मौत हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


उधर, रामगांव थाना अंतर्गत दर्जिनपुरवा गांव निवासी हगनू (52) पुत्र पहाड़ी सुबह नानपारा-बहराइच मार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान बहराइच की ओर से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उसे रौंद दिया। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों स्थानों पर रिसिया और रामगांव पुलिस ने पहुंचकर मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं, रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहडीहा गांव निवासी हेमराज यादव अपनी मां पूनम यादव को साइकिल पर बैठाकर होली की खरीददारी के लिए रिसिया बाजार आ रहा था। जब वह नरसिंडीहा के निकट पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे घायल हो गए। इस मामले में हेमराज ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें