फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर सोमवार को एसएसबी के जवानों ने एक युवक को स्मैक और निबिया आउटपोस्ट पर एक अन्य युवक को तस्करी के इलेक्ट्रानिक सामान व कपड़ों के साथ पकड़ा गया। 
विज्ञापन


एसएसबी सातवीं वाहिनी के सहायक सेनानायक रविशंकर कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह रुपईडीहा बॉर्डर आउटपोस्ट पर एक युवक संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान शाहिद पुत्र अमान निवासी वार्ड छह जैसपुर नेपाल के रूप में हुई है।

उधर नोमेंस लैंड पर पिलर संख्या 30 के पास गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने एक युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन इन्वर्टर, 50 फिट लेडीज सूट के कपड़े व अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पहचान जुबेर पुत्र इब्राहिम निवासी बरथनवा, रुपईडीहा के के रूप में हुई है। एसएसबी ने शाहिद को पुलिस और जुबेर को कस्टम विभाग के हवाले किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें