फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 16 Dec 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। लखनऊ हाईवे पर मरौचा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, कोहरे के कारण बुधवार की अलसुबह नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

मोतीपुर सीएचसी से रेफर होने के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों में शामिल दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई गई है।

फखरपुर थाना अंतर्गत कोठवल गांव निवासी नीरज सिंह (20) मंगलवार रात विकास सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से गांव लौट रहा था।

बहराइच-लखनऊ मार्ग पर मरौचा बाजार के पास विकास लघुशंका करने के लिए उतर गया। इस दौरान नीरज बाइक मार्ग के किनारे लगाकर खड़ा हो गया तभी फखरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (यूपीजे 8861) ने नीरज को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


विकास ने शोर मचाते हुए लोगों को एकत्रित किया। इसके बाद घायल नीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई सूरज सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

उधर, श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत खसियारी गांव निवासी नीलम मिश्रा (25) व निर्मला (45) बुधवार को कार से दिल्ली से गांव लौट रहे थे। इसी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अमित यादव (30) कार चला रहा था।

वह कार लेकर नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मिहींपुरवा के निकट खपरा चौकी के पास पहुंचा था कि अचानक सामने खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद अमित कार पर नियंत्रण खो बैठा और खड्ड में चला गया।

इससे तीनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने नीलम व निर्मला की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें