फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदी सिर्फ नाक की कील और ले उड़ीं दो लाख के जेवर

Wed, 27 Apr 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे में सराफा व्यवसायी की दुकान पर बुधवार शाम जेवरात खरीदने पहुंची तीन महिलाओं ने जेवर देखने के बहाने सवा दो लाख के सोने के जेवरात उड़ा लिए।
विज्ञापन


व्यवसायी को काफी देर बाद इसकी जानकारी मिली तो वह सकते में आ गया। खोजबीन शुरू हुईं लेकिन महिलाएं नहीं मिलीं। इस पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

कस्बा नवाबगंज निवासी मुबीन की सराफा की दुकान कस्बे में ही हनुमान मंदिर के पास है। बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगने के चलते कस्बे में भीड़ अधिक होती है। दोपहर में मुबीन की दुकान पर काफी भीड़ थी।
विज्ञापन


मुबीन ने बताया कि इसी भीड़ में तीन नकाबपोश महिलाएं सोने के जेवरात खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची। कंगन, झाला, लॉकेट और हार देखने के बाद महिलाओं ने नाक की कील पसंद की।

कील को नाक में पहनते समय उसे दुकान में गिरा दिया। इसके बाद सभी महिलाएं व दुकानदार सोने की कील ढूंढने में लग गए। इसी बीच एक महिला ने झुमका व सोने के टीका के बॉक्स पर हाथ साफ कर दिया। जब कील मिल गई तो अन्य दो महिलाएं कील खरीदकर दुकान से निकल गईं। 

लगभग 15 मिनट बाद अन्य ग्राहकों को दिखाने के लिए जब व्यवसायी मुबीन ने झाला और टीका का बॉक्स खोजना शुरू किया तो वह नहीं मिला। तब उसे पता चला कि महिलाएं कील के बहाने सवा दो लाख के जेवर समेट ले गए हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। खोजबीन की गई लेकिन महिलाओं का पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें