फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका ग्रामीण, गंभीर

Sun, 05 Jul 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से तंग साईंपुर गांव निवासी एक ग्रामीण शनिवार की रात फंदे पर झूल गया। इसकी भनक परिवार वालों को लग गई। तत्काल उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया है। हालत नाजुक है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत साईंगांव निवासी जुमई (35) ने छह माह पूर्व छोटे भाई नसीम व कलीम से 30 हजार रुपये उधार लिया था। जिसे उसने शीघ्र लौटाने का वादा किया था। लेकिन पारिवारिक खर्च के चलते जुमई अभी तक उधार चुकता नहीं कर पाया था।

शनिवार की देर शाम इसी बात को लेकर नसीम व कलीम की पत्नियां जुमई से झगड़ने लगी। मुंबई में रह रहे नसीम व कलीम ने फोन पर जुमई को झिड़क दिया और रुपये जल्द अदा करने की बात कही। इससे क्षुब्ध होकर जुमई ने घर में टीन में लगे लोहे की छड़ से फांसी का फंदा तैयार कर खुदकुशी करने की मंशा से झूल गया। लेकिन इसकी भनक पत्नी साकरुन को लग गई। उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। सभी ने उसे कमर से पकड़कर फंदे से उतारा फिर उसे जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें