फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को लगाई आग

Tue, 05 Jul 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना अंतर्गत बनकटी बड़ागांव निवासी दिलीप कुमार (22) का विवाह एक साल पहले गोंडा के कौड़िया थाना अंतर्गत जयरामपुरवा गांव निवासी आरती देवी के साथ हुआ है। आरती कई दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन दिलीप उसे आश्वासन देकर टाल देता था।

सोमवार को आरती ने भाई को बुलाया और उसके साथ मायके चली गई। इससे नाराज दिलीप ने मंगलवार की सुबह अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने आग बुझाकर दिलीप को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक 60 फीसदी झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें