फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से तंग युवक ने लगाई आग, मौत

Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापुर निवासी एक युवक का किसी बात को लेकर बुधवार शाम अपने माता पिता से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध युवक ने घर में जाकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। खुद को लपटों में घिरा देख युवक बाद में कुएं में कूद गया। जिसे कुएं से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सोनवा थानाक्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी गोवर्धन (22) का बुधवार शाम उसके पिता रामसमुझ व माता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आहत गोवर्धन अपने घर के अंदर चला गया। जहां उसने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। लपटों से घिरा गोवर्धन अचानक घर के बाहर भागा।

जिसे देख परिवारीजन हक्का-बक्का रह गए। इससे पहले कि परिवारीजन उसे रोकते वह घर के सामने मौजूद कुएं में कूद गया। ग्रामीणों की मदद से गोवर्धन को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान गोवर्धन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें