फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर नदी में डूबा

Sun, 21 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती नदी में नहाने गए एक किशोर की शनिवार शाम डूबने से मौत हो गई। उसका शव रविवार सुबह ग्रामीणों ने नदी से निकाला। किशोर रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। भिनगा क्षेत्र में ग्राम परसा डेहरिया निवासी राहुल निषाद (13) पुत्र ननकू निषाद का ननिहाल इकौना क्षेत्र के सिसवारा गांव में है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर राहुल अपनी मां गीता देवी के साथ नाना राम नरेश के घर आया था। शनिवार शाम राहुल गांव के बच्चों के साथ नहाने के लिए पास की राप्ती नदी पर गया था। नहाते समय राहुल गहरे पानी में चला गया। साथ गए बच्चे जब तक कुछ समझ पाते राहुल डूब गया। बच्चों ने गांव आकर राम नरेश को जानकारी दी।

स्थानीय गोताखोराें के साथ नदी के तट पहुंचे ग्रामीणों ने राहुल की तलाश की लेकिन उसका शव मिला। सिसवारा पहुंचे ननकू व अन्य परिवारीजनों ने इकौना पुलिस को सूचना दिए बिना राहुल का शव परसा डेहरिया ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुंवर यादव के मुताबिक हादसे की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें