फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से गैंगरेप, तीन किशोर हिरासत में

Sun, 21 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
बकरी चराकर घर लौट रही सात साल की बालिका से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुराचार के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों किशोरवय हैं। घटना कलवारी थाना क्षेत्र की है। घर वालों के मुताबिक शनिवार शाम को बकरी चराकर घर लौटते समय बालिका को घेरकर तीन लड़कों ने मनमानी की। शनिवार रातभर आरोपियों के परिवार के लोग सुलह को दबाव बनाते रहे। बेटी की बदनामी का हवाला देकर डराया भी। हालांकि बेटी के साथ अनहोनी से बेचैन परिवार के लोगों ने रविवार सुबह गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस के मुताबिक आरोप के घेरे में आए तीन दोस्त चंद्रभान, अर्जुन और सचिन को हिरासत में लेकर गैंगरेप और पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को कार्रवाई के दौरान भी थाने पर जुटे आरोपी पक्ष के लोग मामले को रफादफा कराने की कोशिश में लगे रहे। पीड़ित परिवार के साथ पुलिस को भी प्रभाव में लेने की कोशिश की। हालांकि एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें