फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दुकान राख

Sun, 24 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड थाना के गल्ला मंडी परिसर में स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत गल्लामंडी परिसर में जगदीश गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई।

आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा, जिस पर सूचना दुकान मालिक को दी गई। लेकिन तब तक दुकान से आग की लपटें उठने लगी थीं। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखे सामान समेत लगभग डेढ़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें