फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पिता पर चलाई गोली

Sun, 24 Jan 2016 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मदरईया गांव के प्रधान पवन यादव के पिता भगवत प्रसाद रविवार देर शाम दर्शननगर स्थित खाद गोदाम से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग पर लार्ड राम स्कूल के सामने पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली भगवत प्रसाद की पीठ को छिलती हुई निकल गई। हमले में बाल-बाल बचे भगवत प्रसाद ने मोबाइल फोन पर पुलिस व घरवालों को हमले की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे अयोध्या कोतवाल रामस्वरूप ने उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। भगवत के बड़े पुत्र जितेंद्र यादव ने मामले में कोतवाली क्षेत्र के ही मोहित तिवारी निवासी कनींगज और हरिशंकर तिवारी निवासी रायगंज समेत एक अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 315 बोर के कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। पुलिस घटना के पीछे बालू खनन का विवाद मान रही है। कुछ दिन पहले ही कछार में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, तब मोहित ने प्रधान परिवार पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें