फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से कैश व जेवरात चोरी

Mon, 13 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदाइन खिजरापुर गांव में रविवार रात दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुसे चोर नगदी-गहने समेत तीन लाख का सामान चुरा ले गए। जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम रुदाइन खिजरापुर निवासी वाहिद अली रविवार रात गर्मी अधिक होने के चलते परिवार के साथ छत पर सोया था।
विज्ञापन


नीचे घर के कमरों में ताला लगा था। देर रात मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़ा। इसके बाद 40 हजार रुपये कैश, दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।

सुबह चोरी की जानकारी होने पर वाहिद ने थाने में खबर दी। इस पर पुलिसकर्मियोें ने मौका मुआयना किया और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर चले गए। परिवार के मुफीद अहमद ने बताया कि वह शनिवार को ही मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमाई के 40 हजार रुपये घर में रखे थे। चोर गहने, बर्तन व अन्य सामान के साथ उसकी कमाई की रकम भी चुरा ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें