फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पार्सल में निकली प्रतिमा

Fri, 22 Jul 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी योजनाओं के नाम ठगी करने वाले जालसाजों ने क्षेत्र के एक युवक को भी निशाना बना लिया। फोन पर उपहार स्वरूप नामी कंपनी का महंगा मोबाइल मात्र 31 सौ रुपये देने का वादा किया। युवक ने घर आया पार्सल 31 सौ रुपये में छुड़ाया तो उसमें मोबाइल फोन की जगह दुर्गा प्रतिमा निकली।
विज्ञापन


इससे परेशान युवक ने संबंधित नंबर पर कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परेशान युवक ने इस धोखाधड़ी के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 

यह जालसाजी कैसरगंज थाना क्षेत्र में शाहपुर रसूलपुर कहरई गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह के साथ हुई। प्रवीण के मुताबिक सप्ताह भर पूर्व उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल किया था। उसने बताया कि प्रवीण का नाम भाग्यशाली विजेताओं में चुना गया है। उपहार स्वरूप उसे एक नामी कंपनी का महंगा मोबाइल फोन प्रदान किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रवीण को 31 सौ रुपये पार्सल मिलने के दौरान देने को कहा। महज 3100 रुपये में अच्छी मोबाइल फोन मिलने की बात सुनकर प्रवीण ने फोन पर ही आर्डर दे दिया। गुरुवार देर शाम को उसे क्षेत्रीय डाकघर से पार्सल मिला। प्रवीण ने 31 सौ रुपये अदा कर पार्सल हासिल किया।

उसे घर लाकर खोला तो मोबाइल की जगह उसमें देवी दुर्गा की दो छोटी-छोटी प्रतिमाएं निकलीं। इससे प्रवीण सकते में आ गया। उसने संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो सही उत्तर नहीं मिला।

इस पर परेशान प्रवीण ने संबंधित मोबाइल नंबर का हवाला देते हुए कैसरगंज थाने पर तहरीर दी है। पोस्टमास्टर कैसरगंज को भी ठकी के मामले में प्रार्थना पत्र दिया है। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें