फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में डकैती

Thu, 30 Jun 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोतीपुर क्षेत्र में जंगल से सटे गुलालपुरवा और दरोगापुरवा गांव में बुधवार रात सेना की वर्दी पहने डकैतों ने धावा बोल दिया। आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने एक-एक कर चार घरों को निशाना बनाया। परिवारीजनों को असलहे से धमकाकर कमरों में बंद कर लूटपाट की।
विज्ञापन


विरोध करने पर ग्रामीणों को लाठी व कट्टे की बट से जमकर पीटा जिससे दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। डकैत करीब छह लाख की संपत्ति लूट ले गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।  

दरोगापुरवा गांव में डकैतों ने बुधवार रात करीब 12 बजे हमला बोला। गांव के किनारे स्थित मोहम्मद अब्बास के घर पर दस्तक दी। सभी सेना की वर्दी में थे। परिवार के लोगों ने उन्हें एसएसबी के जवान समझ दरवाजा खोल दिया। घर में घुसते ही डकैतों ने परिवारीजनों को बंधक  बना लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया। घर से 65 हजार रुपये, एक लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान समेत दो लाख की संपत्ति लूटकर डकैत निकल भागे। इसके बाद कुछ दूर पर स्थित विनोद के घर को निशाना बनाया। दस्तक देकर दरवाजा खुलवाया और लूटपाट की। विरोध करने पर पिटाई की और कट्टे से कई फायर किए।

इससे गांव के लोग जग गए। उससे पहले विनोद के घर से डकैत 25 हजार रुपये, एक लाख के जेवरात आदि लेकर फरार हो गए। इस बीच एकत्र हुए ग्रामीणों ने बंधकों को मुक्त कराया। डकैत दरोगापुरवा से तीन किलोमीटर दूर कुड़वा गुलालपुरवा में सफाईकर्मी प्रमोद कुमार के घर जा धमके।

परिवारीजनों को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। नकदी, जेवरात समेत दो लाख की संपत्ति लूटने के साथ डकैतों ने चंद्रिका प्रसाद के घर को निशाना बनाया। चंद्रिका और उनकी पत्नी प्रेमलता ने घर में घुसे डकैतों पर हमला कर उन्हें काबू में करने की कोशिश की।

इस पर डकैतों ने लाठी से हमला किया और पांच चक्र फायरिंग की। इसके बाद 10 हजार रुपये, जेवरात व अन्य सामान लूटा। फायरिंग की आवाज पर ग्रामीण जग गए लेकिन तब तक डकैत भाग निकले। भागते समय गांव के सुंदरलाल ने दरवाजा खोलकर बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उस पर कट्टे से फायर कर दिया।

सुंदरलाल घायल हो गया। दो गांवों में डकैती की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही थाने पर दी। भोर में पुलिस पहुंची लेकिन डकैतों का पता नहीं चल सका है। हमले में चंद्रिका, उनकी पत्नी प्रेमलता, अब्बास, प्रमोद और विनोद घायल हुए हैं। चारों घरों से डकैत करीब छह लाख की संपत्ति समेट ले गए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें