फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर डकैती

Thu, 04 Aug 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाकीवर्दी पहनकर जीप से पहुंचे दर्जनभर डकैतों ने बुधवार रात क्षेत्र के नूरपुर और मसूदपुर गांव में लूटपाट की। दो परिवारीजनों को बंधक बनाकर डकैतों ने करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। गांव में स्थित मानव सेवा संस्थान में घुसकर दान के पैसे भी लूटे।
विज्ञापन


विरोध करने पर डकैतों ने मारापीटा और बंधक बना लिया। नूरपुर में एक परिवार के लोग पूरी रात बंधक बने रहे। सुबह मुक्त होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस के साथ एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। 

नूरपुर गांव निवासी आदिल उर्फ पानी वाले बाबा का आश्रम मानव सेवा संस्थान के नाम से गांव के एक छोर पर स्थित है। आश्रम से सटा आदिल का मकान है। रात में आदिल व परिवारीजन गर्मी के चलते घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात के करीब पुलिस की वर्दी पहने 10-12 लोग एक जीप से आदिल के घर के सामने रुके।
विज्ञापन


घर के बाहर सो रही महिलाओं को आवाज देकर जगाया। आदिल भी उठ गया। जीप सवार लोगों ने बताया कि एक लड़की गायब हुई है। उसी की तलाश में निकले हैं। घर की तलाशी लेनी है। इस तरह डकैत मकान में दाखिल हुए और बंदूक और चाकू से डराकर आदि के परिवारीजनों को बंधक बना लिया।

विरोध करने पर उन्हें मारापीटा और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डकैतों ने काफी देर तक आदि के मकान और फिर आश्रम में लूटपाट की। करीब 1.75 लाख रुपये के साथ दो लाख के जेवरात व अन्य सामान डकैत लूट ले गए। परिवारीजन कमरे में ही बंद रहे।

भोर में पांच बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाजुद्दीन को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो पीड़ित परिवारीजन मुक्त हुए। इस घटना के बाद डकैतों के गिरोह ने आधा किलोमीटर दूर मसूदपुर गांव पहुंच प्रहलाद मौर्या के मकान को निशाना बनाया।

गांव के छोरे पर स्थित प्रहलाद के मकान का दरवाजा डकैतों ने पुलिस बताते हुए खुलवाया। दरवाजा खुलते ही डकैत अंदर घुस गए और प्रहलाद को बंधक बना लिया। इसके बाद डकैत 96 हजार रुपये, ढाई लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान समेट ले गए।

एक घंटे बाद प्रहलाद किसी तरह मुक्त हुआ तो गांव के अंदर स्थित पुराने मकान में मौजूद परिवारीजनों को जानकारी दी। डकैती की दो घटनाओं सूचना पर सुबह स्थानीय पुलिस के साथ एसपी सालिकराम वर्मा, सीओ रिसिया मौके पर पहुंचे हैं। डाग स्क्वायड बुलाकर दोनों स्थानों पर छानबीन की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें