फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से रिक्शा चालक की मौत

Thu, 12 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में जारी कड़ाके की ठंड आम लोगों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को एक रिक्शा चालक की ठंड से मौत हो गई। वह रात में पेड़ के नीचे सोया था जहां वह मृत मिला। परिवारीजनों ने ठंड से मौत की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


फखरपुर क्षेत्र में ग्राम कोठवल खुर्द निवासी सियाराम (50) आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। परिवार मेहनत मजदूरी करता है। घर की मरम्मत के लिए पैसे जुटाने को सियाराम रिक्शा चलाने बहराइच आया था। बुधवार को उसने किराए पर रिक्शा लेकर दिन भर चलाया लेकिन पैसों की कमी के उसे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा।

वह दीवानी कचहरी के निकट पेड़ के नीचे रिक्शा खड़ा कर सोया था। उसके पास सिर्फ एक चादर थी। आसपास कुछ और रिक्शा चालक सोए थे। उनके मुताबिक रात में दो बजे के करीब सियाराम को पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत हुई। इसके बाद उसे उल्टियां हुईं। शरीर कांपने लगा। दूसरे रिक्शा चालकों ने अस्पताल जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


सुबह अस्पताल जाने की बात कहकर वह फिर कराहते हुए रिक्शे पर लेट गया। सुबह उसका शरीर  ऐंठा मिला। सियाराम को मृत देखकर रिक्शा चालकों ने उसके घर सूचना दी। भाई अमृतलाल व परिवार के अन्य सदस्य बहराइच पहुंचे। परिवारीजनों के मुताबिक ठंड लगने से सियाराम की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर तहसील को जानकारी दी जाएगी। उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी।  अमृतलाल के मुताकि सियाराम का विवाह नहीं हुआ है। वह भाई के साथ रहता था। घर का खर्च भी दोनों मिलकर चलाते थे। अमृतलाल के मुताबिक सियाराम ने बुधवार को रिक्शा चलाकर 150 रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें