फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर ले गए रिश्तेदार

Wed, 16 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। रिश्तेदारों के मनमाफिक एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करने से मना किया तो रिश्तेदारों ने मंगलवार रात उसके घर धावा बोल दिया। असलहे के बल पर किशोरी को अगवा कर ले गए।
विज्ञापन


पिता के विरोध करने पर उसे मारपीटा। पुलिस ने रात में ही कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अपहरणकर्ता पकड़ में नहीं आए। इस मामले में ग्रामीण के साढ़ू समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है।

ग्रामीण ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी का विवाह कराने के लिए उसका साढ़ू छह माह से दबाव बना रहा था लेकिन बेटी के नाबालिग होने के कारण उसने इन्कार कर दिया। इसके चलते सभी रंजिश रख रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार रात एक बजे के आसपास उसका साढ़ू मंशाराम, अपने समधी विद्याराम व रिश्तेदार देशराज, अखिलेश, पेशकार आदि के साथ जीप से घर पर आ धमका। सभी ने आवाज दी तो दरवाजा खुलते ही असलहे से लैस रिश्तेदार घर में घुस आए।

ग्रामीण और बेटी को असलहे के बल पर बेटी को अगवा कब्जे में कल लिया। विरोध पर पिता को लात-घूसों से मारापीटा। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन इतने में रिश्तेदार किशोरी को जीप में बैठाकर ले गए।

ग्रामीणों ने बाइक से अपहर्ताओं का पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। तत्काल थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अनिल यादव भी 15 मिनट में टीम के साथ गांव पहुंच गए। रात में ही आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन न तो अपहर्ताओं का पता लग सका न ही किशोरी मिली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मंशाराम समेत सभी पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संभावित स्थानों पर निरंतर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपहर्ताओं को दबोचकर किशोरी को खोज निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें