फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में उतराती मिली महिला की लाश

Wed, 16 Mar 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
चुनाव में लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी की पत्नी की लाश बुधवार को राजघाट के कलानी पुल के नीचे राप्ती नदी में उतराती हुई मिली। उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस चार दिनों से महिला की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजघाट थाना क्षेत्र के चकला अव्वल निवासी बेचन निषाद ने बीडीसी का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उसने गांव के ही राममिलन निषाद से रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर वह राममिलन से उलझ गया और करीब डेढ़ महीने पहले दो साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में बेचन और उनके दोनों साथी जेल में है।

घटना के बाद से ही झिनकू की पत्नी विद्या देवी (45) मायके में रहने लगी। इस दौरान सीओ कोतवाली ने उन्हें घर जाने पर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस को सूचित करने को कहा था। लेकिन 13 मार्च को बिना पुलिस को जानकारी दिए ही वह किसी परिचित के साथ घर चली आईं। घर का ताला खोलने के दौरान ही परिचित युवक कहीं चला गया। इसी दौरान विद्या देवी की हत्या कर दी गई और शव को छिपा दिया गया। बाद में जब मायके वालों को विद्या की हत्या होने की जानकारी हुई तो पुलिस की मदद से शव की खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


शक के आधार पर नदी में भी गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई जा रही थी। इस मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने राममिलन के पुत्र इंदल समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें