फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर दुष्कर्म किया, शादी के नाम पर हो गया लापता

Thu, 09 Jul 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक साल भर तक उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


भनक लगने पर छात्रा के परिवारीजनों ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसके परिवारीजनों ने लड़के को लापता दिखाकर गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया।

छात्रा के पिता को अपहरण में फंसाने की धमकी दी। छात्रा और उसके पिता ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मोतीपुर के एक गांव की 17 वर्षीय के संबंध गांव निवासी सुनील कुमार के साथ हो गए थे। शादी का झांसा देकर सुनील छात्रा से दुराचार करता रहा।

पखवारे भर पूर्व इस बात का पता जब छात्रा के अभिभावकों को लगा तो सबके होश उड़ गए। सभी ने युवक के परिवारीजनों से दोनों के विवाह के लिए बात की।

छात्रा के पिता का कहना है कि उस समय तो युवक और उसके पिता तैयार हो गए लेकिन पखवारे भर बाद युवक को लापता दिखाकर गुमशुदगी का केस थाने में दर्ज करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पूर्व जब छात्रा के पिता ने फिर सुनील के पिता पर विवाह का दबाव बनाया तो उसने बेटे के अपहरण में फंसाने की धमकी दी।

पीड़िता और उसके पिता ने गुरुवार सुबह थाने में तहरीर दी है। एसओ मोहम्मद यासीन ने बताया कि छात्रा और उसके पिता की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ रेप तथा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

सुनील के पिता सालिकराम व परिवार के सदस्य अनिल तथा राधेलाल के खिलाफ धमकी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।  आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें