फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये और बाइक के लिए गर्भवती को पीटकर मार डाला

Fri, 29 Apr 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। दहेज के एक लाख नकदी और बाइक की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने गर्भवती को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराकर औपचारिकता निभाई लेकिन डॉक्टरों ने जब महिला को लखनऊ रेफर किया तो ससुरालीजन घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


कुछ घंटे बाद गर्भवती ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति व सास पर हत्या का केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वैधपुर खुसलीपुर गांव निवासी लखन ने अपनी 20 वर्षीय बेटी गुड़िया का विवाह दो साल कैसरगंज के पवही कोठार निवासी बजंरगी से किया था।
विज्ञापन


लखन का कहना है कि ससुराल के लोग एक लाख रुपये नकदी और बाइक की मांग पर अड़े थे। डिमांड पूरी न होने के कारण गुड़िया को मारते-पीटते थे। उसने बताया कि गुड़िया तीन माह के गर्भ से थी फिर भी गुरुवार को ससुरालीजनों ने उसे लाठियों से पीटा।

मरणासन्न हालत में ससुराल के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन ससुराल के लोग गुड़िया को वापस घर लेकर चले आए। वहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

बेटी की मौत के बाद गांव के लोगों से सूचना मिली तो लखन अपने पुत्र कमलेश के साथ बेटी के ससुराल पहुंचा। यहां गुड़िया का पति, सास व परिवार के अन्य लोग नदारद मिले।  

उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने गांव पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई कमलेश की तहरीर पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आरोपी ससुरालीजन फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें