फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 13 घायल

Thu, 10 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बारातियों से भरी पिकअप गुरुवार रात मटेरा पेट्रोल टंकी के पास एक साइकिल सवार को बचाने में 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल एक बाराती की अस्पताल पहुंचे ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 13 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बारात नेपाल से लौट रही थी।

कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चौखड़िया गांव निवासी छोटेलाल (55) के पुत्र गुड्डू (22) का विवाह बुधवार को नेपालगंज के बांके जिला निवासी महिला हुआ।

गुरुवार दोपहर बारात की विदाई हुई। दूल्हे के पिता समेत 24 बाराती पिकअप में सवार थे। गाड़ी जब कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मटेरा पेट्रोल टंकी के पास पहुंची तभी असम रोड पर अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बचाने में चालक संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार गाड़ी 20 फीट गहरे खड्ड में पलट गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वाहन में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही बौकहा गांव निवासी जगदीश (65) ने दम तोड़ दिया।

जबकि दूल्हे के पिता छोटेलाल, चौखड़िया निवासी गिरधारी (50), दुखीराम (35), प्रह्लाद (28), कमलेश (32), रामशंकर (44), रामनिवास (22), भग्गन (29), बद्दुर (30), बरसाती (32), लालमन (28), बहादुर (16), रामदीन (33), जनक (22) आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें