बाबागंज (बहराइच)। पेट दर्द की बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने सोमवार रात अहाते में फांसी लगाकर जान दे दी।
मंगलवार सुबह उसका शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजरामपुरवा गांव निवासी हुसैनी (70) पुत्र वैसुकी चार साल से पेट दर्द की बीमारी से परेशान था।
उसने जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ तक इलाज करवाया लेकिन निजात नहीं मिली। परिवारीजनों के मुताबिक असहनीय पेट दर्द से वह अक्सर तड़पता रहता था।
सोमवार रात को भी हुसैनी को पेट दर्द शुरू हुआ था। वह घर के बाहर ही लेटा था।
घर वालों के सो जाने के बाद हुसैनी ने पास स्थित अहाते की बड़ेर से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव लटकता देख थाने पर सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष एके यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।