फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटी तो सड़क पर उतर आए अधिकारी-कर्मचारी

Wed, 26 Aug 2015 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कल्पीपारा सरयू नहर कॉलोनी का 90 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने पर बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन टीम ने बिजली काट दी।
विज्ञापन


इससे 350 आवासों और कार्यालयों की बिजली गुल हुई तो अधिकारी और कर्मचारी भड़क उठे। सभी ने कार्यालय में तालाबंदी कर असम हाइवे पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।

प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।

कनेक्शन कटने के बाद से नहर कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप है। बिजली की समस्या के कारण नहर परियोजनाएं भी प्रभावित हैं।

कल्पीपारा सरयू नहर कॉलोनी में अधिकारियों व कर्मचारियों के 350 आवास बने हैं। इसके अलावा सरयू नहर के विभिन्न खंडों के अधिकारियों के कार्यालय हैं।

बुधवार दोपहर पावर कॉर्पोरेशन की टीम कॉलोनी में पहुंच गई और कर्मचारियों ने खंभे पर चढ़कर कार्यालय और आवास के कनेक्शन काट दिए। इसकी भनक लगते ही अभियंता, कर्मचारी और उनके परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। बिजली कर्मियों से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन


बिजली कर्मियों ने कहा कि कॉलोनी का लगभग 90 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। अदायगी के बाद ही कनेक्शन जुड़ेगा। इस पर गुस्साए अधिकारी और कर्मचारी असम रोड पर उतर आए। सभी ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए सड़क पर साइकिल, तख्त लगाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर दरगाह थाने के थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी कनेक्शन जुड़वाने की बात पर अड़े थे। थानाध्यक्ष के किसी तरह समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। करीब ढाई बजे के आसपास वाहनों का आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें