फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और 50 हजार रुपये के लिए बहू को मार डाला

Fri, 09 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। भोपतपुर बेलवा गांव निवासी एक विवाहिता को रात में ससुराल के लोगों ने मार डाला। अरसे से ससुराल के लोग बाइक और 50 हजार रुपये नगदी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोलवी गांव निवासी जन्नन खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी रुबीना (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व भोपतपुर बेलवा गांव निवासी मोइनुद्दीन खां के साथ किया था लेकिन विवाह के बाद से ही बाइक और 50 हजार रुपये नकदी की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


दो बार सुलह समझौता भी हुआ। लेकिन प्रताड़ना का दौर थमा नहीं। पिता का कहना है कि शुक्रवार सुबह बेटी द्वारा फांसी लगाने की सूचना ससुराल के लोगों ने दी लेकिन जब वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव चारपाई पर मिला।

गले पर दबाव के निशान थे। जिससे लग रहा था कि गला दबाकर हत्या की गई है। पिता जन्नन की तहरीर पर पुलिस ने रुबीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति मोइनुद्दीन, ससुर यूनुस, सास मुन्ना बेगम समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें