फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारा

Sat, 24 Oct 2015 11:14 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। कोतवाली नानपारा अंतर्गत टेपरी नरायनपुर कला गांव निवासी मुनौव्वर खां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी किस्मत जहां (20) का विवाह पांच माह पूर्व सोहबतिया गांव निवासी जावेद के साथ किया था। लेकिन विवाह के 15 दिन बाद से ही दामाद द्वारा 25 हजार रुपये नकदी, रंगीन टीवी, डबल बेड और कूलर की मांग की जा रही थी। मुनौव्वर का कहना है कि उन्होंने विवाह में लगभग दो लाख का सामान दिया था। लेकिन दहेज को लेकर ससुराल के लोगों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन उसको मारापीटा जाता था। इस मामले में कई बार ससुरालीजनों से वार्ता भी हुई, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। मुनौव्वर का कहना है कि शुक्रवार रात नौ बजे के आस पड़ोस के लोगों द्वारा बेटी के मौत की सूचना मिली। रात 11 बजे के आसपास मुनौव्वर के परिवार के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर का किवाड़ खुला हुआ था। परिवार के लोग गायब थे। आंगन में किस्मतजहां का शव पड़ा मिला। तत्काल कोतवाली को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता मुनौव्वर की तहरीर पर पति जावेद, ससुर इकबाल और सास करीमन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। किस्मतजहां के गले पर दबाव के निशान मिले हैं। जिससे लग रहा है कि उसकी गला दाबकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें