फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में रोड़ा बनी पत्नी को जलाकर मार डाला

Tue, 20 Oct 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नाजायज संबंध में आड़े आ रही पत्नी को एक युवक ने सोमवार रात जिंदा जला दिया। महिला की चीख पुकार पर जब पड़ोसी पहुंचे तो पति उसे बचाने का नाटक करने लगा।
विज्ञापन


पड़ोसियों के दबाव पर पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भाग निकला। उधर, महिला ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने बहनोई पर दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने व एक अन्य स्त्री से नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामला नानपारा के जुबलीगंज मोहल्ला का है।

दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्शीपुरा मोहल्ला निवासी ईदू ने साढ़े छह साल पहले बेटी सोनी की शादी नानपारा के जुबलीगंज मोहल्ला निवासी चांद बाबू से की थी। पांच दिन पूर्व चांदबाबू मुंबई से कमाकर घर लौटा था।
विज्ञापन


सोनी के भाई कदीर का आरोप है कि बहनोई चांदबाबू के किसी औरत से नाजायज संबंध हैं। इसलिए वह सोनी को घर से निकालना चाहता था। इस बात को लेकर आए दिन पति व पत्नी में विवाद होता था।

चांद बाबू रंगीन टीवी व बाइक की मांग को लेकर अक्सर सोनी को पीटता था। उसने मांग पूरी न होने पर दूसरा निकाह कर लेने की धमकी दी थी। इसी मसले को लेकर सोमवार रात फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और चांद बाबू ने सोनी को आग के हवाले कर दिया, फिर पड़ोसियों को सूचना दी।

पड़ोसी जब पहुंचे तो चांद बाबू ने सोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन फिर भाग निकला। देर रात सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कदीर की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें