फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2015 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। गुजरात के राजकोट में नौकरी करने वाला एक युवक छुट्टी लेकर शनिवार को घर लौट रहा था। एल्गिन ब्रिज पर ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। ब्रिज के एंगल उसके शरीर के आरपार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गोंडा जिले के थाना कौड़िया अंतर्गत तेलियाकोट गांव निवासी उमेश चंद्र (22) पुत्र सतेंद्र कुमार गुजरात के राजकोट में एक मिल में नौकरी करता था। दशहरा पर्व पर छुट्टी लेकर वह घर के लिए रवाना हुआ।

एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19269 पर सवार युवक को गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतरकर घर जाना था। लेकिन ट्रेन जब जरवलरोड थाना अंतर्गत घाघरा नदी पर स्थित एल्गिन ब्रिज से गुजर रही थी। तभी युवक ट्रेन से गिर गया।
विज्ञापन


ब्रिज के एंगल उसके शरीर के आरपार हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैकमैन की सूचना पर जरवलरोड थाने के एसआई लालबिहारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो युवक की जेब से गुजरात से गोंडा का टिकट और मतदाता पहचान पत्र मिला इससे उसकी शिनाख्त हो सकी।

डायरी में दर्ज नंबर से परिवारीजनों से संपर्क साधा गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि शायद जब ट्रेन एल्गिन ब्रिज से क्रॉस हो रही थी। तभी उमेश ने दरवाजे से सिर बाहर निकालकर झांकने की कोशिश की होगी और असंतुलित होकर पुल पर गिर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें