फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से गिर लाइनमैन गंभीर

Sat, 17 Dec 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शटडाउन लिए बिना एचटी लाइन के खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन खंभे से गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फखरपुर क्षेत्र में पहिया भिलौरा बासू गांव निवासी विनय सिंह (30) पावर कार्पोरेशन में संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन


वह फखरपुर उपकेंद्र के तहत काम करता है। शनिवार सुबह भिलौरा बासू के निकट कुछ लोगों ने लाइन में खामी की बात बताई। इस पर पहुंचा विनय उपकेंद्र से शटडाउन लिए बिना खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसकर खंभे से नीच गिर गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें