लखीमपुर से अगवा एक व्यापारी को पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों से मुक्त करा लिया। बदमाशों के पास रिवॉल्वर व कारतूस के साथ जीप बरामद हुई है। लखीमपुर निवासी मुजीम अहमद ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि वहां से चार बदमाश एक व्यक्ति को अगवा कर ले जा रहे हैं।
पयागपुर से विशेश्वरगंज की ओर जाने की सूचना पर पुलिस ने ग्राम तुलसीरामपुरवा के पास एक मार्शल जीप को पकड़ लिया। जीप में विशेश्वरगंज के ग्राम गंगा जमुनी निवासी विजय शंकर द्विवेदी को बंधक बना रखा गया था। मार्शल में सवार चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
विजय शंकर परिवार के साथ लखीमपुर में रहकर व्यापार करते हैं। माना जा रहा है कि हालांकि इस बारे में जानकारी करने के लिए एसओ पयागपुर अनिल यादव से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।