विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने शनिवार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एंबुलेंस चालक समेत दो घरों से चोर डेढ़ लाख की संपत्ति समेट ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम सुल्ताना माफी निवासी दिनेश कुमार एंबुलेंस चालक है। वह सीएचसी पहुंचकट्टा में तैनात है।
सोमवार रात चोर उसके घर से मोबाइल, जेवरात, दो हजार नगदी समेत पचास हजार की संपत्ति समेट ले गए। थानाक्षेत्र के ही ग्राम उधरना ठकुराईन निवासी श्याम बिहारी पाठक के घर में चोर सेंध लगाकर घुसे थे।
परिवार घर के बरामदे में लेटा था। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार नगदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
दोनों ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ छोटक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।