फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 20 Oct 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बरामदे में खेल रही एक बालिका को बुधवार शाम तेंदुआ उठा ले गया। काफी देर तक बालिका के नहीं दिखने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। छानबीन के दौरान बालिका का शव जंगल में मिला। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र में ग्राम घोलिया मजरा पटखौली निवासी नंदराम बुधवार शाम बेचईपुरवा बाजार गया था। उसकी पत्नी रामदुलारी घर में खाना बना रही थी। नंदराम की पुत्री संगीता (7) घर के बरामदे में खेल रही थी। देर शाम घर लौटे नंदराम ने संगीता को घर में नहीं देखा तो पत्नी से पूछताछ की।

उसने बेटी को काफी देर से नहीं देखने की बात कही तो नंदलाल को आशंका हुई। उसने ग्रामीणों के साथ संगीता की तलाश शुरू की। इस दौरान बालिका का शव गांव के निकट जंगल में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर तेंदुए द्वारा किए गए हमले के निशान पाए गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हादसे की सूचना रेंज कार्यालय को दी। वन कर्मियों के साथ रेंजर रामनंद मौर्य ने गांव पहुंचकर घटना की छानबीन की। इस बीच पहुंची सिरसिया पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। रेंजर रामानंद मौर्य के मुताबिक बालिका पर तेंदुए ने ही हमला किया था। उसकी गर्दन पकड़ कर जंगल ले गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें