फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में विस्फोट, आठ लोग झुलसे

Fri, 02 Dec 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के छावनी बाजार में एक व्यवसायी के घर में शुक्रवार रात चाय बनाते समय गैस सिलेंडर पाइप के लीकेज से आग लग गई। परिवारीजन आग बुझाने के लिए दौड़े तभी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में रिश्तेदार समेत आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


छावनी बाजार में रहने वाले ट्रैवल्स कारोबारी कैलाश गुप्ता की बेटी की गुरुवार को शादी थी। शुक्रवार को विदाई की रस्म के बाद बरेली व लखनऊ से आए रिश्तेदार घर में ठहरे थे। रात पौने आठ बजे परिवारीजन और रिश्तेदार घर में मौजूद थे। महिलाएं किचन में चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर के पाइप से आग भड़क उठी।

महिलाआें ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम होने पर शोर मचाया। परिवारीजनों के दौड़ने तक आग तेजी से फैल गई। इसी बीच सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उसकी चपेट में आकर फरीदपुर बरेली निवासी प्रवीण गुप्ता (28), रामनिवास (50), दीक्षा (22) पुत्री दिनेश निवासी लखनऊ, छावनी बाजार निवासी जयविक्रांत (25), नेहा गुप्ता (18), अनिल गुप्ता (35), मंजू (50) व निधि (16) घायल हो गई। घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से गृहस्थी का भी काफी सामान जल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें