एक ग्रामीण के खाते से पैसे हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन साल बाद पुलिस ने सेंट्रल बैंक के मैनेजर समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। विशेश्वरगंज क्षेत्र में नौव्वा गांव गंगाजमुनी निवासी माधवराज शुक्ल का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा विशेश्वरगंज में था।
उसके खाते में करीब 3.47 लाख रुपये थे। वर्ष 2013 में माधव के खाते से अचानक पैसे निकल गए। उसने गांव निवासी तरुण कुमार और बैंक मैनेजर वीपी सिंह को नामजद करते हुए बैंक के हेड आफिस और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के मुताबिक रविवार को सेंट्रल बैंक के मैनेजर वीपी सिंह और तरुण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।