फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन बाजार मॉल में पांच लाख की चोरी

Wed, 06 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
मॉल में चोरी की घटना की जांच करता खोजी कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में डिगिहा तिराहे के पास स्थित फैशन बाजार मॉल में मंगलवार रात चोरी हो गई। मॉल के पिछले गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर 1.55 लाख रुपये नगदी व महंगे कपड़ों समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल उड़ा ले गए।
विज्ञापन


यही नहीं चोर मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उठा ले गए। बुधवार सुबह मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वाएड व फील्ड यूनिट के साथ मौका मुआयना किया मगर चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।  उड़ीसा निवासी भरत साहू पुत्र सुखदेव साहू ने हाल ही में दरगाह थाना क्षेत्र में डिगिहा तिराहे के पास फैशन बाजार मॉल का संचालन शुरू किया है।

वह मॉल के जूनियर ब्रांच मैनेजर हैं। भरत ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को रात 10 बजे वह मॉल बंद करके गए थे। बुधवार सुबह जब मॉल खोला तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। भरत ने बताया कि मॉल के पिछले गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर कैश काउंटर के पास स्थापित गोदरेज की तिजोरी उखाड़कर बाहर ले गए मगर उसे काट नहीं पाए।
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने कैश काउंटर का ताला काटकर उसमें रखे एक लाख 55 हजार रुपये कैश, रेडीमेड कपड़े, साड़ी, शेरवानी, ब्लेजर, सलवार सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कंप्यूटर पार्ट्स समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल चुरा ले गए। 

घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी एपी सिंह, थानाध्यक्ष देवानंद ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फील्ड यू निट व डॉग स्क्वाएड ने भी छानबीन की मगर चोरों का कोई अहम सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष देवानंद ने कहा कि मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना से आसपास के व्यवसायी दहशत में हैं। पुलिस ने प्रबंधक से तहरीर लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें