फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार युवक पर झोंका फायर

Thu, 23 Jul 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेवातीपुरा मोहल्ले में इलाहाबाद बैंक के पास बुधवार रात कुछ लोगों ने बड़ीहाट निवासी एक युवक पर रंजिश के कारण तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली युवक के गले व पैर में लगी है। सरे बाजार हुई घटना से भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना कर घायल का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी सलमान उल्ला (25) पुत्र रफीउल्ला की मोहल्ला के ही इमरान से दुकान को लेकर रंजिश चल रही है।

कई बार दोनों में विवाद भी हो चुका है। पखवारे भर से सलमान को पुराने विवाद को लेकर सुलह करने के लिए धमकियां दी जा रही थीं।

इस पर सलमान ने ईद के दौरान कोतवाली नगर में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने तब ध्यान नहीं दिया।

बुधवार देर रात करीब 10:40 बजे सलमान अपने मित्र मारुफ के साथ टहलते हुए इलाहाबाद मुख्य बैंक शाखा के पास होटल पर पहुंचा।

दोनों मित्र जब बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार तीन युवक मौके पर आ धमके और बिना कुछ कहे सुने ही सलमान पर तमंचे से दो चक्र फायर कर दिया।

गोली सलमान के गले और पैर में लगी। वह गिरकर तड़पने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी बाहर निकल आए, भगदड़ सी मच गई। इतने में हमलावर असलहे लहराते हुए बाइक से भाग निकले।

सलमान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय, एएसपी दिनेश त्रिपाठी, सीओ रिसिया अकमल खान तथा कोतवाली और देहात की पुलिस फोर्स भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात एक बजे तक जिला अस्पताल में गहमागहमी रही। इलाज शुरू होने के एक घंटे बाद सलमान को होश आ सका। इसके बाद   पुलिस अधीक्षक ने उसका बयान भी दर्ज किया।

एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि सलमान की तहरीर पर रात में ही हमलावर इमरान, फिरदौस और मुन्ना को नामजद करते हुए धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों हमलावर फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

हलका सिपाही सुलह का बना रहा था दबाव
सलमान ने एसपी को दिए बयान में बताया है कि उसे निरंतर मिल रही धमकियों के चलते 20 जुलाई को कोतवाली में तहरीर दी गई थी।

इस तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाए प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर हलका सिपाही मोहम्मद दीन खान को दे दी। यह सिपाही सुलह करने का दबाव बना रहा था।

सलमान ने यह भी खुलासा किया कि बुधवार शाम जब वह घर पर नहीं था तो सिपाही घर भी आया था, पूछताछ की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें