शिलाई(सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत झकांडो के गांव धारवा में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। स्थानीय व्यक्ति कोईलू देवता के जागरण के उपलक्ष्य में मूर्तियों को धोने के लिए पानी लेने के लिए बावड़ी में गया था जो कि आधे रास्ते में मरा पड़ा मिला।
स्थानीय ग्रामीण राय सिंह, रूप सिंह, पंचराम, बाबूराम, पंचराम आदि ने बताया कि 55 वर्षीय अजबा राम बावड़ी से पानी लेने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक वापिस नहीं लौटा तो उसे देखने के लिए लोग बावड़ी की ओर रवाना हुए। आधे रास्ते में अजबा राम पानी के बर्तन के साथ जमीन पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे बेहोश जानकर कर पहले उस पर पानी का छिड़काव किया गया। जब वह नहीं उठा तो ग्रामीणों को उसके मृत होने का पता चला।
ग्रामीणों ने अजबाराम के शव को उसके गांव तक पहुंचाया गया जहां सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत प्रधान उमा देवी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की रिपोर्ट पुलिस को नहीं की गई है। परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया है।
---