फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल, एक गंभीर

Tue, 15 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चिलवरिया मिल चीनी लोड करने गोंडा से आ रहे ट्रक की मंगलवार की दोपहर डीसीएम से टक्कर हो गई। इससे चालक व क्लीनर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। बहराइच-गोंडा मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


यात्रियों को काफी कठिनाई हुई। पुलिस के पहुंचने पर यातायात बहाल हुआ। वहीं, नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर बाबाकुट्टी के पास अलसुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अहमदपुर गांव निवासी दिनेश सिंह (40) मंगलवार की दोपहर ट्रक चलाकर देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिंभावली शुगर मिल चिलवरिया में चीनी लोड करने आ रहा था। दिनेश के साथ क्लीनर रगड़गंज बेलसर गांव निवासी पवन कुमार (32) भी था।
विज्ञापन


दिनेश ट्रक लेकर खुटेहना के पास पहुंचा था कि अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक पुलिया से जा टकराई। दिनेश को हल्की चोटें आईं, जबकि क्लीनर पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं डीसीएम चालक भोला (25) भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उपचार चल रहा है, लेकिन वह बेहोश है। वहीं, रुपईडीहा थाना अंतर्गत लहरपुर गांव निवासी मुन्ना खान (40), नेपाल के बांके निवासी फारुक (30), कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत सबलापुर गांव निवासी बबलू (30) और बांके नेपाल के निवासी इस्लामुद्दीन (28) कार से मंगलवार की अलसुबह कानपुर से गांव लौट रहे थे।

नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर बाबाकुट्टी के पास कार चालक को झपकी आ गई और वह नियंत्रण खो बैठा। इससे कार खड्ड में पलट गई और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं, बौंडी के भौंरी गांव निवासी माया देवी (30) मंगलवार की सुबह पति पुत्तीलाल के साथ फखरपुर बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में नकौहा गांव के पास माया देवी अचानक साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें