फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे का किया कत्ल

Tue, 14 Mar 2017 10:22 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में रविवार शाम चचेरे चाचा ने भतीजे को चाकू से गोद दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवारीजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहराइच के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत कमोलिया निवासी राम किशोर द्विवेदी का चचेरे भाई भरत लाल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम भरत लाल भतीजे प्रदीप धर द्विवेदी (24) पुत्र रामकिशोर के साथ मोटर साइकिल से गिलौला बाजार आया था।

जहां से लौटते समय गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ के बंजारनपुरवा गांव के निकट भरत लाल ने प्रदीप पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला बोल घायल कर दिया। बाद में मरणासन्न अवस्था में प्रदीप को छोड़ भरत लाल मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


किसी तरह प्रदीप ने घटना की सूचना मोबाइल से पिता को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। रामकिशोर की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने भरत लाल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें