फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

Tue, 26 Apr 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाई-बहन की मौत के बाद पोस्टर्माम हाउस के बाहर जमा परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच/राजीचौराहा। रमपुरवा-बौंडी मार्ग पर बेहड़ा गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। बहन तो दूर जा गिरी जबकि भाई कार में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और मौक से भाग निकला।
विज्ञापन


दोनों की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। श्रावस्ती निवासी भाई-बहन बौंडी में मौसेरे भाई के वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। युवक ने हेल्मेट नहीं लगाया था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी।

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरदारपुर पूरे अधारी गांव निवासी अश्विनी शर्मा उर्फ राजन (23) पुत्र बृजेश कुमार, आईटीआई भिनगा में संविदा लिपिक के पद पर तैनात था। वह अपनी बहन काजल शर्मा उर्फ पम्मी (19) को लेकर बाइक से सोमवार रात बौंडी के तिगड़ा गांव निवासी मौसा अमृतलाल पांडेय के घर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


भाई-बहन को मौसेरे भाई रितनेश के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होना था। दोनों जब रात 11 बजे के आसपास हरदी के रमपुरवा-बौंडी मार्ग पर पहुंचे तभी बेहड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काजल बाइक से उछलकर खेत में जा गिरी, जबकि अश्विनी बाइक के साथ कार में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। फिर, कार चालक उसे रौंदते हुआ भाग निकला। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर रिश्तेदार व परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

हरदी थाना अध्यक्ष राजाराम यादव का कहना है कि उन्हें घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। जानकारी कर घटना की छानबीन की जाएगी। उधर, घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें