फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे युवक की तलाश को लेकर जाम किया हाईवे

Sun, 03 Apr 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चहलारी घाट के पास घाघरा नदी में डूबे युवक की तलाश नहीं हो पाने के विरोध में रविवार को मोहल्ले के लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना ने युवक की तलाश कर उसे खोजे जाने का आश्वासन दिया। उधर राज्यमंत्री यासर शाह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी शफीक व जावेद शनिवार को चहलारी घाट घूमने गए थे। यहां नदी में नहाते समय शफीक डूब गया। उसकी तलाश में पूरे दिन गोताखोर लगे रहे। लेकिन वह नहीं मिल सका। रविवार को भी तलाश जारी रही। युवक का पता नहीं चलने से नाराज लोगों ने रविवार दोपहर में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जल्द ही युवक को तलाशे जाने का आश्वासन दिया। उधर एसएसबी की कतर्निया कही टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा बौंडी व जरवलरोड के गोताखोर भी तलाश में लगे हैं। परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने घटनास्थल का दौरा क
विज्ञापन
विज्ञापन


र अधिकारियों को युवक की तलाश जल्दी करने के निर्देश दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें