फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छोटी तकिया में बच्चे के अपहरण का प्रयास, हंगामा

Wed, 22 Jul 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अब छोटी तकिया में बच्चे को अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मंगलवार रात हुई इस घटना से गुस्साए लोगों ने छोटी बाजार चौराहे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते डेढ़ घंटे तक अफरा तफरी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस और पीएसी के जवानों ने किसी तरह गुस्साई भीड़ को काबू में किया।

सीओ सिटी और रिसिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी के समझाने बुझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। हालांकि इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस मामले को अफवाह बता रही है।

कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत छोटी बाजार इलाके में छोटी तकिया है। यहां हमीद कुरैशी का मकान है।

बुधवार रात नौ बजे के आसपास हमीद का 10 वर्षीय पुत्र अल्तमश घर के बरामदे में लेटा था तभी अज्ञात दो युवक मौके पर पहुंचे और बच्चे को उठाकर भागने लगे।

बच्चे की चीख सुनकर परिवारीजन दौड़े तो बदमाश भाग निकले। परिवारीजनों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे गहमागहमी की स्थिति बन गई।

घटना से गुस्साए लोगों ने छोटी बाजार चौराहे पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर बसपा नेता तेजे खां और महफूज भी आ गए।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सूचना पाकर सीओ सिटी अनूप कुमार, सीओ रिसिया अकमल, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व पीएसी के जवान भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। रात 11 बजे के आसपास स्थिति सामान्य हुई।

एक दूसरे पर अपहर्ताओं की सूचना देने का   लगाते रहे आरोप
अल्तमश को अगवा करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस अधिकारियों ने पिता हमीद कुरैशी से बात की तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों का नाम लिया।

जबकि अन्य लोगों ने एक दूसरे पर अपहर्ताओं को देखने की बात कहते हुए मामले से किनारा कसा। इतने हंगामे के बावजूद कोई तहरीर नहीं ली गई।

रामगांव में भी बालक को अगवा करने की कोशिश
रामगांव (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीनगर बगियाघाट निवासी जगदीश का 12 वर्षीय पुत्र रात में नित्यक्रिया के लिए घर से कुछ दूरी पर गया था तभी गन्ने के खेत में छिपे तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया।

 बालक के शोर मचाने पर परिवारीजन और गांव के लोग दौड़े। चारों तरफ से घेराबंदी की गई तो खेत से 300 मीटर की दूरी पर अपहर्ता बालक की पिटाई करने के बाद कार से धकेलकर फरार हो गए।

रात में ही थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जांच की  लेकिन अपहर्ताओं का पता नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष का कहना है परिवारीजनों से तहरीर ले ली गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें