फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी को पीटा, अभिलेख छीनने का प्रयास

Tue, 17 May 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। बलहा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला कर मारा पीटा। अभिलेखों को छीनने की कोशिश की। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नानपारा के मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी सुएब अहमद बलहा ब्लॉक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। सुएब के मुताबिक ब्लॉक में काम निपटाकर नानपारा जाते समय निबिया शाह गांव निवासी इकबाल खां और सरफराज मिल गए।

दोनों ने इंदिरा आवास और अन्य योजनाओं की सूची मांगी और अभिलेखों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने दोनों ने वीडीओ को मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर खिसक गए।
विज्ञापन


इस मामले में वीडीओ ने दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर इकबाल ने वीडीओ पर हमला कर मारने पीटने का आरोप लगाया है। उसने वीडीओ पर परिवारिक खाते में हेरफेर करने का आरोप लगाया।

इस मामले में उनसे परिवार रजिस्टर की नकल मांगी तो मारापीटा। उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें