फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से भागा हत्या का आरोपी

Sat, 27 Jun 2015 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी लॉकअप से अदालत ले जाते समय शनिवार दोपहर हत्या आरोपी बंदी पुलिस हिरासत से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को लगभग तीन घंटे तक दबाने की कोशिश की। शाम में अफसरों को सूचना दी गई तो अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसएसपी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चांदपुरा निवासी मन्नू, वर्ष 2013 में एक हत्या के मामले में नामजद था। वह लगभग दो वर्ष से जेल में निरुद्ध था। शनिवार को जिला कारागार से उसे कचहरी लॉकअप लाया गया। यहां सीजेएम की कोर्ट पर उसकी रिमांड पेशी होनी थी। दोपहर में कचहरी लॉकअप से कांस्टेबल सियाराम यादव और रमाकांत सिंह उसे लेकर सीजेएम कोर्ट जा रहा थे तभी मन्नू सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग गया।


दोनों सिपाही सिपाहियों ने लॉकअप के पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। हालांकि, कचहरी लॉकअप की पुलिस लगभग तीन घंटे तक मामले को दबाए रही। बंदी की खोजबीन के बाद भी उसके न मिलने पर शाम को पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी व सीओ सिटी अनूप कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेंद्र वर्मा व विनोद कुमार समेत अन्य लोग कचहरी लॉकअप पहुंच गए। एएसपी नगर ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। दोनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आने पर उनके निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें