फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमवा मौलवी गांव में वर्ष 2013 में हुई किसान की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को सोमवार भोर पुलिस ने शंकरपुर चौराहे के पास दबोच लिया। इन पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। दोनों को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि अमवा मौलवी गांव निवासी नूर आलम की 22 नवंबर 2013 को रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। उसके भाई मोहम्मद उमर ने केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान चार लोगों के नाम सामने आए थे।

मामले में नामजद बड़कऊ उर्फ मोहम्मद अली व कमरुद्दीन को घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि हत्या आरोपी अली नकी पुत्र जमालुद्दीन व कालिया उर्फ दिलबहार फरार चल रहे थे। इन दोनों पर साल भर पहले एसपी ने पांच-पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार भोर दोनों आरोपियों के शंकरपुर चौराहे पर होने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक उमेश यादव, कांस्टेबिल संदीप, जितेंद्र व रावत यादव के साथ घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए अली और कालिया ने रंजिश के चलते नूर आलम की हत्या में शामिल होने की बात कबूली है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें